पीलीभीत, अक्टूबर 3 -- Pilibhit News: पूरनपुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत शुक्रवार को ब्लॉक परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें स्वास्थ्य विभाग समेत विभिन्न विभागों की ओर से स्टाल लगाकर लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। विधायक बाबूराम पासवान ने स्टालों का निरीक्षण किया। इसके बाद सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाली आशा कार्यकर्ताओं को उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की ओर से जारी प्रमाण पत्र वितरित किए गए। साथ ही आयुष्मान भारत योजना के पात्र लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड भी बांटे गए। कार्यक्रम में विधायक बाबूराम पासवान ने कहा कि प्रदेश सरकार समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए काम कर रही है। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से ...