पीलीभीत, अगस्त 30 -- Pilibhit News: पीलीभीत। शिक्षकों के लिए लांच की गई मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा योजना को सेवानिवृत्ति के बाद भी जारी रखने सहित परिवार के सुख दु:ख के लिए विशेष अवकाश दिए जाने की मांग को लेकर टीचर्स सेल्फ केयर टीम (टीएससीटी) के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन पूर्व मंत्री राम सरन वर्मा को सौंपा है। रविवार को टीएससीटी के जिला संयोजक राजकुमार वर्मा के नेतृत्व में टीम के लोग बीसलपुर विधायक विवेक वर्मा के आवास पर पहुंचे। बीतीरात उनके अचानक लखनऊ चले जाने की सूचना पाकर टीम ने विधायक के पिता और पूर्व मंत्री रामसरन वर्मा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में शिक्षकों एवं उनके परिवारों के लिए कैशलैस चिकित्सा योजना की सुविधा सेवानिवृत्ति के बाद भी जारी रखने और परिवार अथवा निकट संबंधियों में मृत्यु, माता-पिता के अस्वस्थ होने, ...