पीलीभीत, अगस्त 1 -- Pilibhit News: पीलीभीत। उधार पेट्रोल न देने से नाराज पूर्व सैनिक ने पेट्रोल पंप पर पहले लाठी से सेल्समैन की पिटाई कर दी। थोड़ी देर बाद आरोपी युवक अपनी लाइसेंसी बंदूक लेकर पेट्रोल पंप पर पहुंच गया और सेल्समैन को जान से मारने की धमकी दी। अन्य सेल्समैनों ने एकत्र होकर किसी तरह उसको बचाया। सूचना मिलने पर पहुंची गजरौला पुलिस ने आरोपी को लाइसेंसी बंदूक के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। लाइसेंसी बंदूक को जब्त कर सीज कर दिया गया है। घटनाक्रम का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। थाना गजरौला क्षेत्र के सकरिया में स्थित पेट्रोल पंप पर शुक्रवार दोपहर में एक व्यक्ति बाइक में उधार पेट्रोल भरवाने के लिए पहुंचा। पंप पर मौजूद सेल्समैन ने उधार पेट्रोल डालने से मना कर दिया। इससे नारा...