पीलीभीत, अक्टूबर 30 -- Pilibhit News: पूरनपुर। रात का सन्नाटा और सूनसान खेत नेपाल के हाथी की राह आसान बन गए। पीलीभीत टाइगर रिजर्व की माला रेंज से निकला हाथी खेतों और सड़कों को पार करते हुए देर रात पूरनपुर पहुंच गया। रात करीब दस बजे हाथी को सड़कों पर घूमते देख लोगों में खलबली मच गई। अचानक आबादी और सड़क के आसपास हाथी की मौजूदगी से लोगों में दहशत के साथ रोमांच भी देखने को मिला। हाथी के शहर तक पहुंचने की जानकारी सामने आने के बाद लोग उसकी गतिविधियों को लेकर चर्चा करते रहे। नेपाल से आया यह हाथी बीते कई दिनों से बिधिपुर गांव और आसपास के इलाकों में उत्पात मचा रहा था। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: नेपाल के हाथी को साढ़े तीन घंटे बाद खदेड़ा जा सका, निगरानी के आदेश हाथी की लगातार आवाजाही से ग्रामीणों में पहले से ही चिंता बनी हुई थी। खेतों में हाथी की ...