पीलीभीत, अक्टूबर 2 -- Pilibhit News: जहानाबाद। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में नगर के उच्च प्राथमिक विद्यालय जहानाबाद के प्रांगण में पाक्सो अधिनियम और साक्षर बचपन सुरक्षित बचपन कार्यक्रम आयोजित किया गया। अपर सिविल जज न्यायिक प्रदीप यादव ने छात्राओं को पाक्सो अधिनियम-2012 की जानकारी दी। साक्षर बचपन सुरक्षित बचपन पर प्रकाश डालते हुए सुरक्षित स्पर्श तथा असुरक्षित स्पर्श में फर्क बताया। उन्होंने कहा कि डरे नहीं आवाज़ उठाएं। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर की 24 घंटे खुला रहता है। संचालन जहानाबाद इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य रोहतास कुमार ने किया। प्रधानाध्यापक सीमा रिजवी, खुशबू वर्मा, ललित, महेंद्र कुमार, पूनम, अंकित आदि रहे। यह भी पढ़ें- Hamirpur News: लैंगिक अपराधों से बचाव को बालकों का संरक्षण अधिनियम यह भी पढ़ें- Balrampur News: पॉक्सो का...