पीलीभीत, सितम्बर 14 -- Pilibhit News: पीलीभीत। कई बरसों से निर्माणाधीन रेलवे स्टेशन पर एस्क्लेटर सेवा को विधुत सुरक्षा निदेशालय ने क्लीयरेंस जारी कर संचालन के लिए हरी झंड़ी दे दी है। माना जा रहा है कि जल्द ही एस्क्लेटर सेवा शुरू हो जाएगी। पर हैंडओवर होने के बाद भी संचालन नहीं किए जाने से यात्रियों को असुविधा हो रही है। कई बार स्थानीय तौर पर यात्रीगण रेलवे अधिकारियों से पूछ चुके हैं। अमृत भारत स्टेशन योजना (एबीएसवाई) के अंतर्गत पीलीभीत रेलवे स्टेशन पर कायाकल्प करने के लिए कई तरह से काम चल रहे हैं। कई बार अधिकारियों ने निरीक्षण भी किया। इस बारे में निर्देशित किया गया कि जल्द ही सेवा को संचालित कराया जाए। पिछले दिनों यहां लिफ्ट सेवा को तो चालू करा दिया गया। पर एसक्लेटर अब तक सफेद हाथी बने हुए है। पब्लिक चाहती है कि जल्द ही यहां पर सेवा को शु...