पीलीभीत, सितम्बर 3 -- Pilibhit News: पीलीभीत। महिला कल्याण विभाग की ओर से विकासखंड ललौरीखेड़ा की ग्राम पंचायत सचिवालय सुंदरपुर में ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में बैठक की गई। बैठक में उपस्थित ग्राम पंचायत समिति के सदस्य एवं ग्राम वासियों को हब फार वूमेन एंपावरमेंट से जेंडर स्पेशलिस्ट अजीत सिंह और श्रीकांत ने जानकारी प्रदान की। ग्रामीण जनता को महिला कल्याण विभाग की योजनाएं बताई गई। सखी वन स्टॉप सेंटर के बारे में बताया गया। इस मौके पर ग्रामीण व महिलाएँ मौजूद रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...