पीलीभीत, जुलाई 3 -- Pilibhit News: बरखेड़ा। क्षेत्र के दौलतपुर रोड पर ग्राम प्रताप डांडी में पिछले वर्ष बाढ़ में पुलिया बह गई थी। जिस कारण बरखेड़ा दौलतपुर रोड पर आवागमन प्रभावित हो गया था। आवागमन प्रभावित ना हो इसके लिए कच्चे रास्ते को मिट्टी डालकर बनाया गया था और आवागमन चालू हो गया। वहीं पर एक जुलाई को हुई बारिश में कच्चा रास्ता साइडों से कट गया और पानी चलने लगा जिससे मिट्टी बैठ गई। बड़े वाहनों का निकलना बंद हो गया लेकिन दो पहिया, चार पहिया, टुक टुक आदि वहां निकल रहे थे। गुरूवार सुबह ट्रक चालक नीरज कुमार 500 बोरी सीमेंट से भरे ट्रक को बरेली से लेकर बरखेड़ा दौलतपुर हाइवे पर होते हुए पूरनपुर जा रहा। तभी सुबह पांच बजे ग्राम प्रताप डांडी के समीप उसी कच्चे रास्ते से निकलते समय ट्रक फंस गया। इसके बाद ट्रक चालक ट्रक पर से संतुलन खो बैटा और ट्रक...