पीलीभीत, अगस्त 3 -- Pilibhit News: पीलीभीत। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्राधिकरण और डीएम के निर्देशानुसार महिला कल्याण विभाग की ओर से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ललौरीखेड़ा में कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम मनाया गया। जिला मिशन कोऑर्डिनेटर सुवर्णा पांडेय एवं जेंडर स्पेशलिस्ट जयश्री सिंह ने जन्मी बालिकाओं को हिमालय किट का वितरण किया गया। महिलाओं को उपहार दिए गए। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. कमलेश्वर गंगवार ने कहा कि बेटियों के जन्म खुशी के रूप में मनाना चाहिए। इस मौके पर महिलाएं मौजूद रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...