Pilibhit News: सीएचसी में प्राइवेट कर्मचारियों का दबदबा, मरीजों को पहचानना मुश्किल
पीलीभीत, अक्टूबर 22 -- Pilibhit News: पूरनपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में निजी कर्मचारियों की बढ़ती दखलंदाजी से स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। सुबह से देर रात तक आपातकालीन सेवाओं में निजी कर्मचारी सक्रिय रहते हैं। ऐसे में मरीजों और तीमारदारों को चिकित्सक, स्थायी स्वास्थ्य कर्मचारी और निजी कर्मचारियों के बीच अंतर समझने में परेशानी हो रही है। इससे अस्पताल में तैनात स्थायी कर्मचारियों की पहचान भी प्रभावित हो रही है। मामले को लेकर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनीष राज शर्मा ने बताया कि वह स्वयं आपातकालीन कक्ष पहुंचकर स्थिति का जायजा लेंगे। जांच के दौरान कोई निजी कर्मचारी काम करते पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर भी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.