पीलीभीत, अक्टूबर 29 -- Pilibhit News: पीलीभीत। बीसलपुर क्षेत्र में गुरुवार सुबह रसोई गैस सिलेंडर में लीकेज के दौरान आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोग झुलस गए। हादसे में घर में रखा सामान भी जलकर नष्ट हो गया। आग लगते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। गंभीर रूप से झुलसे तीनों लोगों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां चिकित्सकों ने विपिन वर्मा के 50 प्रतिशत से अधिक झुलसने की बात कही। वहीं, सुधा देवी की हालत भी गंभीर बताई गई है। चिकित्सकों ने दोनों को बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर ले जाने की सलाह दी है। हादसे के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...