Pilibhit News: सिलाई का सामान खरीदने गई युवतियां लापता
पीलीभीत, जुलाई 7 -- Pilibhit News: पूरनपुर। घर से सिलाई का सामान खरीदने निकली दो युवतियां घर वापस नहीं लौटी परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज चेक की। दोनों युवतियों के गायब होने के मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती पड़ोसी की नाबालिक युवती के साथ सोमवार को कस्बे में सिलाई का सामान खरीदने आईं थी। उनके घर वापस न लाटने पर परिजन परेशान हो गए। उन्होंने तलाश करने के बाद मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे चेक किए। इस दौरान दोनों युवतियां कस्बे में स्टेशन की ओर जाती दिखाईं दी। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.