पीलीभीत, नवम्बर 4 -- सिगांही ने 2-0 से दर्ज की जीत Pilibhit News: पूरनपुर। विवेकानंद स्पोर्ट्स क्लब दर्शन की ओर से आयोजित विवेकानंद फुटबॉल टूर्नामेंट फेस्टिवल में मंगलवार को लखीमपुर खीरी और सिगांही की टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। मैच में सिगांही ई की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लखीमपुर खीरी को 2-0 से शिकस्त दी। मुकाबले की शुरुआत से ही दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने आक्रामक खेल दिखाया। शुरुआती दौर में ही सिगांही के खिलाड़ियों ने विपक्षी टीम के गोलपोस्ट पर हमला बोलते हुए एक गोल दाग दिया और टीम को बढ़त दिला दी। इसके बाद लखीमपुर खीरी के खिलाड़ियों ने गोल उतारने के लिए कई प्रयास किए, लेकिन सिगांही के मजबूत खेल के सामने उन्हें सफलता नहीं मिली। मध्यांतर तक सिगांहीं की टीम एक गोल से आगे रही। मध्यांतर के बाद मैदान पर उतरी सिगांही की टी...