पीलीभीत, अगस्त 25 -- Pilibhit News: पीलीभीत। सहायक चीनी आयुक्त बरेली नेहा त्रिवेदी और डीसीओ खुशीराम भार्गव ने संयुक्त रूप से एलएच चीनी मिल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान चीनी मिल परिसर में स्थित सभी 12 गोदामों का भौतिक निरीक्षण करते हुए चीनी के स्टॉक का सत्यापन किया गया। सभी गोदामों में चीनी का स्टॉक उपलब्ध पाया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि एलएच चीनी मिल पीलीभीत के पास वर्तमान में लगभग 4.24 लाख कुंतल चीनी का स्टॉक उपलब्ध है। इसके साथ ही चीनी का निरंतर उठान भी कराया जा रहा है। जिले की चीनी मिलों में कुल मिलाकर लगभग 6.56 लाख कुंतल चीनी का स्टॉक उपलब्ध है। अधिकारियों ने चीनी के उठान की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि चीनी उठान में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: जिले में 262.81 लाख क्व...