पीलीभीत, सितम्बर 16 -- Pilibhit News: पीलीभीत। सहकारिता विभाग की सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक (सहकारिता) इंदू सिंह ने विकास खंड पूरनपुर क्षेत्र की बहुउद्देशीय सहकारी समिति (बी-पैक्स) रम्पुरा फकीरे का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सहकारी समिति के उर्वरक भंडार को देखा गया। एक भंडारगृह में उर्वरक रखी मिली, तो दूसरे भंडार में निष्प्रयोज्य सामग्री पाई गई। सहकारी समिति में साफ-सफाई का अभाव पाया गया। इस पर सहायक आयुक्त ने समिति के सचिव महेश पाल सिंह और समिति के आंकिक रवि द्विवेदी को नोटिस जारी करते हुए वेतन रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने सहकारी समिति के भवन का बारीकी से निरीक्षण किया। सहायक आयुक्त ने बताया कि सहकारी समिति का लाभ किसानों को प्रदान किया जा रहा है। समय पर खाद, बीज और ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। इस मौके पर सहकारिता विभाग...