पीलीभीत, जुलाई 17 -- Pilibhit News: पीलीभीत। कृषि उत्पादन मंडी समिति के सामने जिला सहकारी बैंक के नव निर्मित मुख्यालय भवन का सहकारिता मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जेपीएस राठौर ने फीता काटकर लोकार्पण किया। साथ ही विभिन्न ऋण योजनाओं के 17 लाभार्थियों को डेमो चेक प्रदान किए। ट्रैक्टर और ई-रिक्शा की चॉबी लाभार्थियों को प्रदान की। मुख्य अतिथि सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर का का जोरदार स्वागत किया गया। वार्षिक ऋण वितरण और वसूली के लक्ष्यों के सापेक्ष उत्कृष्ट कार्य करने वाली बी पैक्स के सचिवों व बैंक के शाखा प्रबंधकों को प्रशस्ति पत्र दिए गए। सदस्यता महाभियान में अच्छा कार्य करने वाले शाखा प्रबंधकों को सम्मानित किया गया। सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर, डीसीबी शाहजहांपुर के चेयरमैन डीपीएस राठौर, पूरनपुर के विधायक बाबूराम पासवान, भाजपा जिलाध्यक्ष गोकुल ...