Pilibhit News: सर्वे सट्टा प्रदर्शन का किया निरीक्षण
पीलीभीत, अगस्त 19 -- Pilibhit News: पीलीभीत। डीसीओ खुशीराम ने सहकारी गन्ना विकास समिति पीलीभीत के ग्राम दियूनी बहादुरगंज में सर्वे-सट्टा प्रदर्शन का निरीक्षण किया। गन्ना किसानों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं और गन्ना फसल की स्थिति की जानकारी ली गई। डीसीओ ने किसानों से अनुरोध किया कि वे अपने प्लाटवार एवं किस्मवार पौधा एवं पेड़ी गन्ने का सर्वे अवश्य देख लें। सर्वे अथवा सट्टे में किसी प्रकार की त्रुटि पाए जाने पर तत्काल चीनी मिल अथवा संबंधित राजकीय गन्ना पर्यवेक्षक को अवगत कराकर उसका निस्तारण कराएं। किसान भगवान दास ने बताया कि उनके खेत में कोशा 13235 एवं को-5011 की बुवाई की गई है। इस वर्ष को-5011 में लाल सड़न (रेड रॉट) रोग का प्रकोप दिखाई देने के कारण गन्ना सूखने लगा है। किसान आजाद मोहम्मद ने बताया कि उनके क्षेत्र में लगभग चार फीट दूरी पर ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.