पीलीभीत, जुलाई 15 -- Pilibhit News: पूरनपुर। गन्ना समिति में सर्वर डाउन होने से किसानों को खाद नहीं मिल सकी। घंटो लाइन में खड़े रहने के बावजूद किसान मायूस होकर लौट गए। उनमें नाराजगी देखी गई। शारदा पार हजारा इलाके के हजारों गन्ना किसानों खीरी- पीलीभीत परिक्षेत्र की सम्पूर्णानगर सहकारी गन्ना समिति में गन्ना सट्टे संचालित हैं। किसान आवश्यक खाद दवाइयां सभी कृषि योग्य सामान समिति से ही खरीदते हैं। मंगलवार सुबह दर्जनों किसान समिति पर डीएपी, यूरिया खाद लेने पहुंचे। समिति में सर्वर डाउन होने से किसानों को खाद का वितरण नहीं हो सका। किसानों ने लाइन में खड़े रहकर घंटो इंतजार किया लेकिन वह खाद पाने से वंचित रह गए। यह भी पढ़ें- Hathras News: डीबीटी सेवा बाधित रहने से किसानों को नहीं मिला खाद, दिनभर भटकते रहे किसान सहकारी गन्ना समिति के सचिव गंगाराम यादव...