पीलीभीत, नवम्बर 4 -- Pilibhit News: बीसलपुर। सरस्वती शिशु मन्दिर में सांस्कृतिक प्रश्न मंच के क्षेत्र विजेता शिशुओं का सम्मान किया गया। विद्या भारती ब्रज प्रदेश द्वारा क्षेत्रीय प्रतियोगिताओं का आयोजन दिनांक 31 अक्टूबर से 2 नवम्बर तक कान्ती कपूर बालिका इण्टर कालेज बरेली में हुआ था। जिसमें ब्रज प्रदेश की ओर से प्रदेश विजेता टीम सरस्वती शिशु मन्दिर, बीसलपुर से आकाश, रिद्धि सिंह एवं अद्विकयश ने क्षेत्र में प्रथम स्थान प्राप्त कर बीसलपुर का नाम रोशन किया। क्षेत्र विजेता टीम अखिल भारतीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने 21 नवम्बर को कुरूक्षेत्र हरियाणा में प्रतिभाग करेगी। विद्यालय के प्रधानाचार्य हरीशचंद्र शर्मा ने विजेता शिशुओं एवं उनके प्रशिक्षक आचार्य सुधीर कुमार शुक्ला एवं यशपाल सिंह को सम्मानित किया। विद्यालय के अध्यक्ष डा. सर्वेश कुमार अग्रवाल,...