पीलीभीत, अक्टूबर 7 -- Pilibhit News: बीसलपुर। मौसम में बदलाव आते ही मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। एक वृद्धा की अचानक तबीयत खराब हो गई। उसे सरकारी अस्पताल लाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बीसलपुर में मौसम का बदलाव होते ही मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। सरकारी अस्पताल में दवा लेने के लिए बड़ी संख्या में मरीज पर्चा बनवाने के लिए लाइन में लग जाते हैं। प्रत्येक गांव में बीमारी बढ़ती जा रही है। गांव नगरिया फतेहपुर निवासी लखरानी देवी पत्नी रामभरोसे 75 की अचानक तबीयत खराब हो गई और मुंह से खून आने के बाद परिजन आनन फानन में उसे सरकारी अस्पताल लेकर गए जहां डाक्टरों ने वृद्धा को मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद मृतका के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...