पीलीभीत, सितम्बर 4 -- Pilibhit News: बीसलपुर। एक गांव का युवक गांव के ही दूसरे समुदाय की युवती को अपने साथ ले गया और मंदिर में शादी कर ली। पुलिस ने युवती व युवक को बरामद कर लिया है। बीसलपुर के एक गांव निवासी दूसरे समुदाय की युवती से युवक का चार साल से प्रेम प्रसंग चल रहा है। बीते 26 अगस्त को 25 वर्षीय युवती दूसरे समुदाय के युवक के साथ घर से चली गयी और दोनों ने देहरादून मंदिर में जाकर शादी कर ली। युवती के परिजनों ने युवक पर मुकदमा दर्ज कराया था। मामला दो समुदाओं का होने के कारण पुलिस हरकत में आ गयी और युवती व युवती को देहरादून से बरामद कर युवती का डाक्टरी मुआयना कराया गया। हालांकि इस मामले को लेकर गांव में दो समुदाओं के बीच तनाव बना हुआ है। कोतवाल संजीव शुक्ला ने बताया कि एक के गांव की युवती का गांव के ही दूसरे समुदाय के युवक से चार साल से...