पीलीभीत, अक्टूबर 25 -- Pilibhit News: बीसलपुर। संवाददाता कोतवाली परिसर में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें एसडीएम प्रमेश कुमार ने क्षेत्र से आए पीड़ितों की शिकायतें सुनीं। समाधान दिवस में कुल 12 शिकायतें आईं, जिनमें अधिकतर मामले जमीन विवाद, मारपीट और पारिवारिक विवादों से संबंधित थे। एसडीएम ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को मौके पर जाकर जांच कर निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से किया जाए ताकि पीड़ितों को न्याय मिल सके। इस मौके पर कोतवाल संजीव कुमार शुक्ला लेखपाल और अन्य अधिकारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Balrampur News: महराजगंज तराई थाने में डीएम-एसपी ने सुनीं फरियादियों की शिकायतें

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...