पीलीभीत, अगस्त 19 -- Pilibhit News: पीलीभीत। भाकियू भानू की तहसील स्तरीय मासिक पंचायत तहसील प्रांगण में तहसील अध्यक्ष नंदकिशोर राठौर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। किसान पंचायत में तहसील अध्यक्ष नंद किशोर राठौर ने कहा कि राजस्व प्रशासन सरकार की नीतियों के विरुद्ध कार्य कर रहा है। सरकार की छवि को धूमिल कर रहा है। इससे किसान परेशान हो रहा है। जिलाध्यक्ष भजन लाल क्रोधी ने आरोप लगाया कि किसानों की समस्याओं का फर्जी निस्तारण कर रहा है। जिला उपाध्यक्ष बाबूराम वर्मा ने कहा कि किसानों की फर्द खतौनी में नाम और अंश राजस्व लिपिकीय त्रुटि के कारण गलत हुए हैं। इन्हें तत्काल प्रभाव से ठीक कराए जाएं। जिला सचिव बालमुकुंद प्रजापति ने कहा कि श्रम प्रवर्तन अधिकारी कार्यालय में धड़ल्ले से हो रहा है। ब्लॉक अध्यक्ष ललौरीखेड़ा सुखलाल गंगवार ने कहा कि पीलीभीत के सम...