पीलीभीत, सितम्बर 7 -- Pilibhit News: बीसलपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बीसलपुर इकाई द्वारा विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर उपजिलाधिकारी बीसलपुर को ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र में संचालित समस्त कोचिंग संस्थानों की व्यापक जांच एवं आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई। बीसलपुर में विद्यार्थी परिषद ने एसडीएम नागेंद्र पांडेय को दिए ज्ञापन में मांग की है कि बीसलपुर क्षेत्र में संचालित सभी कोचिंग संस्थानों के पंजीकरण, फायर सेफ्टी, भवन सुरक्षा, सुरक्षित प्रवेश एवं निकास, आपातकालीन निकास, फर्नीचर, शौचालय तथा विद्यार्थियों की क्षमता सहित अन्य निर्धारित मानकों की जांच संबंधित विभागों की संयुक्त टीम द्वारा कराई जाए। परिषद ने कहा कि कोचिंग संस्थानों में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं अध्ययन करते हैं। ऐसे में फायर सेफ्टी, भवन सुरक्षा और आपातकालीन निकास जैसी व्य...