Pilibhit News: सफाई कार्य में लापरवाही पर छह सफाई कर्मियों को नोटिस
पीलीभीत, जुलाई 28 -- Pilibhit News: पीलीभीत। विशेष संचारी नियंत्रण अभियान के तहत ग्राम पंचायतों में साफ-सफाई रखने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इसको लेकर जिला प्रशासन खास सतर्कता बरत रहा है। इस संबंध में पंचायती राज विभाग को निर्देश दिए जा चुके हैं। डीपीआरओ ने सफाई कार्य में लापरवाही बरतने वाले छह सफाई कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। बीते दिनों डीपीआरओ रोहित भारती ने मरौरी ब्लॉक क्षेत्र के गांव गौहनियां और चिड़ियादाह का औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान दोनों गांवों की गलियों में गंदगी पाई गई। ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के तहत स्थापित किए गए डस्टबिन कूड़े से भरे थे। सड़कों और रास्तों के किनारे जगह-जगह घूरे के ढेर पाए गए। इस मामले में डीपीआरओ ने गांव गौहनियां की सफाई कर्मचारी समता देवी, अजय बाबू , नोखे लाल वर्मा और गा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.