पीलीभीत, नवम्बर 4 -- Pilibhit News: पीलीभीत। बस में सफर के दौरान यात्रियों को चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश करने और रुपये चोरी करने के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश/ विशेष न्यायाधीश विजय कुमार हिमांशु ने एक आरोपी को दोषी पाते हुए तीन हजार रुपए जुर्माना व तीन साल के कारावास की सजा सुनाई। अभियोजन के मुताबिक 20 अक्टूबर 2015 को संतोष कोरी और टोला कोरी हल्द्वानी से काम करके लखीमपुर खीरी लौट रहे थे। दोनों ने बरेली के सैटेलाइट बस स्टैंड से रात करीब 12 बजे बस पकड़ी। रास्ते में वीरपाल और गुड्डू उर्फ हरपाल भी उनके साथ बैठ गए। कुछ देर बाद दोनों आरोपियों ने चाय और बिस्कुट लाकर चारों को दिए। चाय पीने के बाद संतोष और टोला बेहोश होने लगे। इसी दौरान उनकी जेब से संतोष के चार हजार रुपये और टोला के 300 रुपये चोरी कर लिए गए। बस कंडक्टर ने दोनों को बेहोशी ...