पीलीभीत, सितम्बर 29 -- Pilibhit News: पूरनपुर। सोमवार को समाजवादी पार्टी में पदाधिकारियों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम मयंक गोस्वामी को सौंपा। इसमें कहा कि लगातार हुई बारिश से किसानों की धान और गन्ने की फसल को नुकसान पहुंचा है। कई खेतों में फसल गिरने और जलभराव के कारण किसानों को आर्थिक क्षति उठानी पड़ रही है। ज्ञापन में प्रभावित किसानों के खेतों का शीघ्र सर्वे कराकर फसल क्षति का आकलन कराकर मुआवजा दिलाने को कहा गया। इसके अलावा किसानों को कृषि ऋण, पंजीकृत मजदूरों के लिए टूलकिट और साइकिल वितरित करने की मांग की गई। इस दौरान तौफीक अहमद कादरी, नादिर रजा बरकाती, फ़िरासत अली और अहीद खान आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Moradabad News: फसलों में हुए नुकसान का आकलन कराकर मुआवजा दिलाने की मांग यह भी पढ़ें- बारिश से बर्बाद फसलों का सर्वे...