पीलीभीत, सितम्बर 3 -- Pilibhit News: पूरनपुर। तीन दिन पहले मैगलगंज हाईवे पर सांड से टकराकर घायल हुए बाइक सवार युवक की दूसरे दिन मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बुधवार को शव का अंतिम संस्कार कर दिया। थाना घुंघचाई के गांव जमुनिया जगतपुर निवासी 33 वर्षीय मंजीत सिंह पुत्र गुरनाम सिंह सोमवार को बाइक से निगोही शाहजहांपुर गए थे। पत्नी की दवा लेने के बाद मंजीत सिंह शाम को घर वापस लौट रहे थे। मैगलगंज हाईवे पर सिकरहना मोड़ के पास उनकी बाइक आवारा सांड से टकरा गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसे के बाद पहुंचे परिजनों ने मंजीत सिंह को उपचार के लिए पूरनपुर सीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने मंजीत सिंह को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मंगलवार को परिजन मंजीत को उपचार के लिए बरेली ले जा रहे थे। रास्ते में उनकी म...