Pilibhit News: सड़क हादसे में ग्रामीण घायल,रिपोर्ट दर्ज
पीलीभीत, नवम्बर 7 -- Pilibhit News: पीलीभीत। कोतवाली क्षेत्र के एकतानगर कॉलोनी निवासी वीरेंद्र पाण्डेय ने थाना न्यूरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि 12 सितंबर को शाम करीब साढ़े पांच बजे वह अपने बहनोई अश्वनी कुमार पाण्डेय के साथ ग्राम सैजनिया जा रहा था। तभी बलदेवपुर गांव के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी और मौके से भाग गया। जिससे बहनोई घायल हो गए। उनका शहर के एक निजी अस्पताल में उपचार चला। इसके बाद बरेली के अस्पताल में उपचार चला। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.