पीलीभीत, जुलाई 11 -- Pilibhit News: पीलीभीत। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के ग्राम बरहा निवासी राजकुमार शनिवार सुबह आठ बजे गांव में स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गया। इसके बाद मौके पर तमाम ग्रामीण एकत्र हो गए। ग्रामीणों का कहना था कि पिछले काफी समय से सड़क बनवाने की मांग की जा रही है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। सूचना मिलने पर एसडीएम श्रद्धा सिंह, सीओ सिटी अमरनाथ वर्मा और थाना पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले दस सालों से सड़क खराब चल रही है। कई बार शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। लगभग चार घंटे बाद राजकुमार नीचे उतरा। एसडीएम ने बताया कि सड़क निर्माण का प्रस्ताव भेजा गया है। प्रक्रिया चल रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...