पीलीभीत, जुलाई 8 -- Pilibhit News: बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के ग्राम पतरसिया में 27 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। रविवार को युवक की सगाई हुई थी, वह सोमवार रात घर से टहलने निकला और कुछ देर बाद हाईवे किनारे गंभीर रूप से घायल मिला। उपचार के दौरान जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। सूचना पर पहुंची बरखेड़ा पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया है। यह भी पढ़ें- Bijnor News: सनसनीः खेत पर गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या की आशंका घटना का विवरण थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम पतरसिया निवासी 27 वर्षीय चंदन रस्तोगी पुत्र सोनी रस्तोगी सोमवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में गंभीर रूप से घायल अवस्था में बीसलपुर हाईवे स्थित एक बारात घर के सामने सड़क किनारे पड़ा मिला। घटना की सूचना ...