पीलीभीत, अक्टूबर 8 -- Pilibhit News: दियोरिकला। बेनीपुर के श्मशान घाट में ग्राम समाज की जमीन पर खड़े पेड़ों को बिना नीलामी कटवाए जाने के मामले में एसडीएम ने वन विभाग और राजस्व विभाग को संयुक्त रूप से मौके पर पहुंचकर जांच कर रिपोर्ट देने को कहा है। एसडीएम ने पेड़ों की प्रजाति, संख्या, लकड़ी की मात्रा और अनुमानित कीमत का मूल्यांकन कर रिपोर्ट देने को कहा है। एसडीएम नागेंद्र पांडे ने बताया कि टीम की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...