पीलीभीत, अक्टूबर 22 -- Pilibhit News: बीसलपुर। दशहरा महोत्सव में रामलीला मेला के अंतर्गत में रावण वध लीला का मंचन किया गया। हजारों दर्शक भावविभोर हो उठे। लीला मंचन के तहत लंकापति रावण अपने पु़त्र अहिरावण का आवाहन करता है और उसे पाताल लोक से बुलाता है। युद्ध का सारा वृतांत बतलाकर अहिरावण को राम और लक्ष्मण का हरण करने का आदेश देता है। रावण का आदेश पाकर अहिरावण विभीषण का रूप धरकर शिविर में जाता है और सुरंग के रास्ते राम व लक्ष्मण को पाताल लोक ले जाता है और वहां जाकर काली के लिए बलि देने की तैयारी करता है। तभी वानर राम को शिविर में न देखकर चिंतित हो जाते है। तभी विभीषण के कहने पर हनुमान पातालपुरी जाते है। अहिरावण का वध करके राम-लक्ष्मण को अपने कंधों पर बैठाकर शिविर में वापस आते हैं। जब यह समाचार रावण को मिलता है तो वह अपने पुत्र नारांतक को यु...