पीलीभीत, जुलाई 9 -- Pilibhit News: पूरनपुर। बरसात के बाद शारदा नदी में लगातार जलस्तर बढ़ रहा है। पिछले कई दिनों से पहाड़ों पर हुई बरसात के बाद शारदा की धार चौड़ी होने के साथ ही तेज हो गई। बढ़े जलस्तर ने तहसील क्षेत्र के गांव श्रीनगर के पास कटान शुरु कर दिया। खेतों के पास नदी के कटान करने से किसानों की चिंता बढ़ गई। हांलाकि नदी अभी खेतों से दूर है। बाढ़ खंड के विभाग के एक्सईएन आशुतोष कुमार ने बताया कि बाढ़ बचाव के कार्य पूर्ण कराए जा चुके हैं। कटान की स्थिति दिखवाई जाएगी। यह भी पढ़ें- रातो बनी अभिशाप, उड़ाही, तटबंध निर्माण नहीं होने से खेती भी बर्बाद यह भी पढ़ें- कटान से घरों पर मंडराया खतरा, ग्रामीणों ने लगाई बचाव की गुहार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...