Pilibhit News: श्रावण मास व कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर अलर्ट, दिए सख्त निर्देश
पीलीभीत, जुलाई 29 -- Pilibhit News: पीलीभीत। श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को गांधी स्टेडियम में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग आयोजित की गई। डीएम ज्ञानेंद्र सिंह और एसपी पुलिस सुकीर्ति माधव ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सुरक्षा, यातायात, भीड़ प्रबंधन और आपसी समन्वय को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के मद्देनजर सोमवार को गांधी स्टेडियम में आयोजित ब्रीफिंग में डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि कांवड़ यात्रा मार्गों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न होने दिया जाए तथा यातायात व्यवस्था सुचारू रखी जाए, ताकि श्रद्धालुओं और कांवड़ियों के आवागमन में कोई बाधा न आए। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: डीएम-एसपी ने मंदिरों और कां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.