पीलीभीत, अक्टूबर 9 -- Pilibhit News: पीलीभीत। पूरनपुर तहसील क्षेत्र के गांव शेरपुर कलां के पास बड़ा तालाब मौजूद है। शुक्रवार सुबह एक मगरमच्छ तालाब के किनारे देखा गया। जानकारी लगते ही ग्रामीणों में खलबली मच गई। सैकड़ों ग्रामीण तालाब के किनारे पहुंच गए। भयभीत ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। मौके पर वन विभाग की टीम पहुंची। कुछ देर मगरमच्छ तालाब के किनारे बैठा रहा। उसके बाद पानी के अंदर चला गया। आबादी के पास मगरमच्छ देखे जाने से ग्रामीणों में दहशत है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...