पीलीभीत, सितम्बर 12 -- Pilibhit News: पीलीभीत। सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के मोहल्ला खुशीमल में शुक्रवार को बुजुर्ग ने अपने घर के कमरे की छत की कड़ी से रस्सी के सहारे लटककर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस जांच मौके पर फील्ड यूनिट की टीम ने भी पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के मोहल्ला खुशीमल निवासी 68 वर्षीय रामकुमार पुत्र रामस्वरूप पूर्व में एल एच शुगर फैक्ट्री में कार्यरत थे और करीब आठ वर्ष पहले सेवानिवृत्त हुए थे। पुलिस के अनुसार रामकुमार की पत्नी और एक पुत्र था। पारिवारिक विवाद के कारण दोनों करीब 25 वर्ष पूर्व यहां से चले गए थे और वर्तमान में उनके साथ नहीं रहते थे।

परिवार की स्थिति रामकुमार अपने घर में अपनी अत्यधिक बुजुर्ग मां के ...