पीलीभीत, जुलाई 11 -- Pilibhit News: मझोला। मझोला में विहिप-बजरंग दल द्वारा निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। क्षेत्रीय मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। वरिष्ठ चिकित्सकों ने यहां सेवाएं दीं। सरकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमरिया के डॉक्टरों डॉ. फिरोज बेग, प्रहलाद राणा, राजीव कुमार समेत अन्य ने शिविर में आए 87 मरीजों के ब्लड प्रेशर, शुगर, आंखों की जांच सहित विभिन्न मौसमी व गंभीर बीमारियों का बारीकी से परीक्षण किया। उचित परामर्श के साथ मुफ्त दवाइयां प्रदान कीं। शिविर में विहिप नगराध्यक्ष सूर्या प्रकाश वर्मा, बजरंग दल नगर संयोजक रविन्द्र नेगी, प्रमोद, करन कश्यप, भगवानदास, सहदेव, आकाश, दिलीप आदि रहे। यह भी पढ़ें- Ghumla News: विहिप-बजरंग दल का अमलिया में लगा स्वास्थ्य जांच शिविर यह भी पढ़ें- Shahjahnpur ...