Pilibhit News: शिवालयों में हर-हर महादेव, बम-बम भोले की गूंज
पीलीभीत, अगस्त 11 -- Pilibhit News: बिलसंडा। दूसरे सोमवार को शिवालयों में सुबह से शाम तक श्रद्धालुओं की भीड़ रही। सड़कों पर नाचते गाते हुए कांवड़ियों की बम बम दिखी। मरौरी स्थित मढानाथ मंदिर, ढकिया स्थित श्रीसिद्धनाथ मंदिर, खदनिया बाबा, बुधौली में प्राचीन शिव मंदिर, नगर में ऊंचा मंदिर, सिमबुआ में गौरीशंकर मंदिर, लिलहर स्थित नीलकंठ मंदिर, तिलसंडा स्थित शिवमंदिर समेत जगह जगह भक्तों ने बेलपत्र, भांग, धतूरा के साथ भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। दिनभर मंदिरों में रुद्राभिषेक अनुष्ठान हुए। भंडारा प्रसाद का भी आयोजन हुआ। सोमवार को बड़ी सँख्या में शिवभक्तों ने व्रत रखकर भगवान का भजन कीर्तन किया। एसओ जगदीप मलिक समेत पुलिस बल तैनात रहा। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: बंदरा : भोले की फौज से पटा बाबा खगेशवरनाथ मंदिर डीजे की धुन पर कांवड़ियां नाचते गाते नजर आए। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.