पीलीभीत, जुलाई 17 -- Pilibhit News: बीसलपुर। गांव कासिमपुर के जूनियर कम्पोजिट विद्यालय के प्रधानाध्यापक को एक युवक ने रस्सी से कथित तौर पर फांसी लगाने का प्रयास किया। जिससे हड़कंप मच गया। मामले की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। शिक्षक ने युवक के खिलाफ तहरीर दी है। बीसलपुर के मोहल्ला दुर्गा प्रसाद निवासी संजीव कुमार कासिमपुर के जूनियर कम्पोजिट विद्यालय में प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात हैं। कथित तौर पर गांव के एक युवक ने बच्चों की खोलने वाली रस्सी से उनके गले में फंदा डालकर हत्या का प्रयास किया। वहां मौजूद लोगों ने बमुश्किल बचाया। मामले की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी गई। यह भी पढ़ें- Agra News: महिला शिक्षिकाओं से अभद्रता के आरोप में शिक्षक निलंबित तहरीर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। हालांकि यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है...