Pilibhit News: शिकायत के बाद एसडीएम ने वाहन चालक को हटाया
पीलीभीत, जुलाई 25 -- Pilibhit News: पूरनपुर। एसडीएम के गाड़ी चालक पर अवैध उगाही सहित कई गंभीर आरोप लगाकर डीएम से शिकायत की गई। एसडीएम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चालक को हटा दिया। आरोपों से संबंधित मामला सोशल मीडिया पर भी छाया हुआ था। नगर के मोहल्ला साहूकारा के रहने वाले वैभव सक्सेना ने डीएम को भेजे शिकायती पत्र और मुख्यमंत्री पोर्टल पर की गई शिकायत में उपजिलाधिकारी के गाड़ी चालक पर खनन, लकड़ी कटान सहित अन्य मामलों में उगाही करने का आरोप लगाया। चालक पर आरोप है कि तहसील की फाइलों का काम कराने के नाम पर भी मोटी रकम वसूली जा रही है। पिछले दो दिनों से चालक का फोटो और लगाए गए आरोप से संबंधित मामला सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा था। जिसको लेकर चर्चा बनी हुई थी। शुक्रवार को एसडीएम मयंक गोस्वामी ने आरोपों से घिरे चालक नदीम को हटा दिया। एसडीएम ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.