पीलीभीत, सितम्बर 24 -- Pilibhit News: पूरनपुर। सीमावर्ती गांव के ग्रामीणों ने आईजी को पत्र भेजकर चेकिंग के नाम पर एसएसबी पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। शिकायत के बाद एसएसबी ने सड़क किनारे खड़ी अपनी बस हटा दी। गुरुवार को एसएसबी ग्रामीणों के साथ बैठक कर उनसे वार्ता करेगी। नेपाल के सीमावर्ती गांव राघवपुरी में एसएसबी चौकी मौजूद है। गांव बेल्हा बमनपुरी और टाटरगंज सब महानिदेशक को पत्र भेजकर सब के चेकिंग के नाम पर बेवजह परेशान करने का आरोप लगाया था। उनका आरोप है अन्य चौकियों पर चेकिंग नहीं की जा रही है। लेकिन राघवपुरी में बस और ड्रम लगाकर ग्रामीणों को रोका जा रहा है। सड़क पर अवरोध लगाने से हादसों की आशंका बनी रहती है। इसको लेकर ग्रामीणों में नाराजगी पनप रही है। आईजी से शिकायत के बाद बुधवार को एसएसबी ने सड़क किनारे खड़ी अपनी बस हटा ली। हालांकि ड...