Pilibhit News: शार्ट सर्किट से तीन दुकानों में लगी आग, चूडियां जलीं
पीलीभीत, अगस्त 30 -- Pilibhit News: नगर के श्रीराम मार्केट में शार्ट सर्किट से लगी आग से तीन दुकानों में लाखों का नुकसान हो गया। दुकानों में रखी चूड़ियां जलकर राख हो गई। घटनाक्रम की सूचना पुलिस को दी गई है। ग्यासपुर निवासी मोहम्मद इस्लाम की मोहल्ला दुर्गा प्रसाद स्थित मार्केट में चूड़ियों की तीन दुकान हैं। यहां शुक्रवार की रात्रि में काम खत्म होने के बाद दुकान बंद कर दी गई। रात्रि में किसी वक्त शार्ट सर्किट होने से तीनों दुकानों में आग लग गई। मार्केट के मालिक विशाल गुप्ता ने दुकानों के ऊपर धुआं देखा तो दुकानदारों को जानकारी दी। प्रेशर पाइप से आग बुझाने का प्रयास किया गया। आधे मा घंटे में आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि चूडियों की खेप जल गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.