पीलीभीत, जुलाई 20 -- Pilibhit News: पीलीभीत। शारदा नदी में वनबसा बैराज से अपराहन में करीब 58 हजार क्यूसेक पानी रिलीज किया गया। जिससे शारदा नदी का जल स्तर बढ़ गया है। बारिश लगातार होने से जल स्तर में बढोत्तरी होने का अंदेशा है। जिले में 33 बाढ़ चौकियों और 40 बाढ़ शरणालयों को अलर्ट किया गया है। डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने पूरनपुर एसडीएम व कलीनगर एसडीएम को निर्देशित कर निगरानी बढ़ाने को कहा है। ताकि संवेदनशील गांवों में अलर्ट किया जा सके। हालांकि जलस्तर बढ़ने से अब तक बाढ़ जैसी कोई स्थिति नहीं है। यह भी पढ़ें- पलिया में खतरे के निशान के पास पहुंच रही शारदा, अलर्ट जारी यह भी पढ़ें- Noida News: हिंडन का जलस्तर बढ़ने से लोग चिंतित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...