Pilibhit News: शारदा नदी के तेवर से रोज बीस एकड़ गन्ने की फसल और जमीन नदी में समा रही
पीलीभीत, अगस्त 6 -- Pilibhit News: हजारा। ट्रांस शारदा क्षेत्र में शारदा नदी का तेज भू-कटान लगातार जारी है। हजारा क्षेत्र के गांवों में नदी रोजाना किसानों की उपजाऊ जमीन और गन्ने की खड़ी फसल को अपने आगोश में समेट रही है। कटान की रफ्तार से किसानों की चिंता बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते बचाव कार्य नहीं कराया गया तो बड़ी मात्रा में कृषि भूमि नदी में समा जाएगी। ट्रांस शारदा क्षेत्र के गांव हजारा के पास शारदा नदी का कटान लगातार बढ़ रहा है। हजारा गांव के किसान राजेश यादव, राजेंद्र यादव, शंकरलाल, गुरुबचन सिंह, बूटा सिंह, बलकार सिंह, भजन सिंह, गुरदीप सिंह, मेवाराम, राधेश्याम, हर सुवरन, रामलखन, लखबिंदर सिंह समेत कई किसानों की करीब 20 एकड़ कृषि भूमि और गन्ने की खड़ी फसल रोजाना नदी में समा रही है। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: 5...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.