Pilibhit News: शारदा नदी के कटान में समाया सेतु का एक गर्डर
पीलीभीत, अक्टूबर 7 -- Pilibhit News: पूरनपुर। धनाराघाट पर शारदा नदी का कटान लगातार तेज होता जा रहा है। निर्माणाधीन सेतु के गर्डर बचाने को लेकर की जा रही कवायद भी मंगलवार को बे असर साबित हुई। नदी कटान करते हुए एक गर्डर को अपने आगोश में ले चुकी है। दूसरा गार्डर भी नदी की जद में आता जा रहा है। इससे निर्माणाधीन सेतु के साथ ही आसपास के क्षेत्र में भी खतरा बढ़ गया है। शारदा नदी पिछले कई दिनों से घाट पर लगातार कटान कर रही है। निर्माणाधीन सेतु के गर्डर तक नदी के पहुंचने के बाद उन्हें बचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: धनाराघाट पर शारदा का कहर, चंदिया हजारा के नाले तक पहुंची नदी घाट पर नदी को मनाने के लिए पूजा-पाठ भी कराया जा रहा है। इसके बावजूद मंगलवार को नदी ने एक गर्डर के आसपास तेजी से कटान करते हुए उसे अपने आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.