पीलीभीत, अगस्त 20 -- Pilibhit News: पीलीभीत/पूरनपुर। शारदा नदी का कटान टाटरगंज क्षेत्र में लगातार किसानों के लिए मुसीबत बनता जा रहा है। पिछले कई दिनों से नदी रोजाना करीब 10 से 15 एकड़ कृषि भूमि को अपने आगोश में ले रही है। अब तक दर्जनों किसानों की करीब सौ एकड़ जमीन फसलों समेत नदी में समा चुकी है। खेतों को अपनी आंखों के सामने नदी में कटता देख किसानों में दहशत और आक्रोश है। टाटरगंज में शारदा नदी का कटान तेजी से बढ़ रहा है। किसानों के मुताबिक नदी लगातार खेतों की ओर बढ़ रही है। जनार्दन दुबे, सोनू गुप्ता, मंगत सिंह, गुरुमुख सिंह, राजेंद्र सिंह, दारा सिंह, सुखदेव सिंह, मंजीत सिंह, बाबू, बलदेव सिंह, मलकीत सिंह, महंत दुबे, जसवंत सिंह, राम नरेश, अजय कुमार समेत कई किसानों की जमीन फसलों सहित नदी में कट चुकी है। किसानों का कहना है कि समय रहते बचाव कार...