Pilibhit News: शारदा का पानी उतरने के बाद भी ग्रामीणों की दुश्वारियां बरकरार
पीलीभीत, अगस्त 18 -- Pilibhit News: पीलीभीत। शारदा नदी का जलस्तर बढ़ने से हजारा क्षेत्र के गांवों में घरों और सड़कों पर भरा पानी सोमवार को उतर गया, लेकिन ग्रामीणों की मुश्किलें कम नहीं हुईं। घरों से पानी निकलने के बाद अब ग्रामीणों के सामने खाना बनाने और पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था करने की समस्या खड़ी हो गई है। वहीं, पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश के चलते बनबसा बैराज से सोमवार को भी अलग-अलग चरणों में लाखों क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इससे ग्रामीणों में एक बार फिर बाढ़ की चिंता सताने लगी है और सुरक्षित स्थानों पर जाने की तैयारी शुरू हो गई है। हजारा क्षेत्र में शारदा नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद गांव में पानी भर गया था। सोमवार को पानी उतरने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली, लेकिन घरों और आसपास जमा पानी के कारण जनजीवन अभी भी सामान्य नहीं हो सक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.