Pilibhit News: शारदा का कहर तेज, चार और किसानों के खेतों तक पहुंचा कटान
पीलीभीत, अगस्त 7 -- Pilibhit News: पूरनपुर/हजारा। ट्रांस शारदा क्षेत्र में शारदा नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ ही भूमि कटान ने रफ्तार पकड़ ली है। पहले से 13 किसानों की जमीन निगल चुकी नदी ने अब चार और किसानों के खेतों में कटान शुरू कर दी है। लगातार बढ़ते कटान से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। नदी अब हजारा गांव से करीब 300 मीटर की दूरी तक पहुंच गई है, जिससे गांव पर भी खतरा मंडराने लगा है। हजारा गांव निवासी किसानों ने बताया कि शारदा नदी अब सुखदेव सिंह, उमाशंकर, फूलचंद और संजय के खेतों का कटान कर रही है। लगातार हो रहे कटान से अब तक करीब 30 एकड़ कृषि भूमि नदी में समा चुकी है। यह भी पढ़ें- तबाही मचाने लगी शारदा नदी; पानी में समाई 50 एकड़ जमीन, गन्ने की फसलें बर्बाद, मोहाना के तेवर भी सख्त इससे पहले 70 एकड जमीन भी नदी में समा चुकी है। उपजाऊ जमीन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.