पीलीभीत, नवम्बर 30 -- Pilibhit News: अमरिया। अमरिया थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने, नशीला पदार्थ पिलाने और गर्भपात कराने के मामले में वांछित आरोपी राजा मिर्जा उर्फ सलीम को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 24 नवंबर को एक युवती ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी थी। आरोप है कि राजा मिर्जा ने शादी का झांसा देकर चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया और गर्भपात कराया। आरोपी के परिजनों पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया। इस मामले में सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने रविवार को बड़ी नहर पुल अमरिया के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: युवती ने दुष्कर्म और दो बार गर्भपात का आरोप,रिपोर्ट दर्ज गिरफ्तारी टीम में एसआई जितेंद्र सिंह, कांस्टेबल उमेंद्र और महि...